विक्की कौशल के मामले पर पुलिस का आया जवाब, गाड़ी की नंबर प्लेट को लेकर हुई थी शिकायत

 अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री सारा अली खान की एक आने वाली फिल्म की शूटिंग चल रही थी। एक्टर इस सीन के लिए एक बाइक चलाते दिखे थे। इसके बाद उस बाइक के नंबर प्लेट को लेकर इंदौर में शिकायत दर्ज की गई थी। अब इस मामले को लेकर पुलिस की ओर से बयान आ चुका है। अधिकारी ने मामले को लेकर स्पष्ट जानकरी शेयर की है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने जांच बंद कर दी है। पु


लिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी का दावा है कि फिल्म के दृश्य में इस्तेमाल मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट के कारण गलतफहमी हो गई थी जिसको लेकर मामला दर्ज कराया गया। पुलिस के मुताबिक, नंबर प्लेट पर लगे नट के कारण गलतफहमी पैदा हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post