कप्तान मोमिनुल हक (88) और विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास (86) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 158 रन की साझेदारी के दम पर बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 401 रन बनाकर सोमवार को यहां अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
कप्तान मोमिनुल ने 244 गेंद की पारी में 12 चौके जड़े जबकि लिटन ने 177 गेंद की पारी में 10 चौके लगाये। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 328 रन बनाये थे। बांग्लादेश ने इस तरह पहली पारी में 73 रन की बढ़त हासिल कर ली है और उसके चार विकेट शेष है। यह विदेशी मैदान पर बांग्लादेश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक है।
मोमिनुल और लिटन ने इसके बाद हालांकि शानदार बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को 52 ओवर तक सफलता से दूर रखा। टीम ने इस दौरान चाय के सत्र के 20 मिनट के बाद न्यूजीलैंड के स्कोर को पीछे छोड दिया। मोमिनुल ने 147 गेंद में अपना 15वां अर्धशतक पूरा किया जबकि दास ने 93वें गेंद में अपना 11 वां अर्धशतक लगाया।